Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing मर्सिडीज कार के ड्राइवर की रैश ड्राइविंग से गाडी पलटियां खाकर हुई हादसे का शिकार , एक युवक की मौत
The rash driving of the driver of the Mercedes car caused the car to overturn, a young man died

मर्सिडीज कार के ड्राइवर की रैश ड्राइविंग से गाडी पलटियां खाकर हुई हादसे का शिकार , एक युवक की मौत

कपूरथला : खबर है कि कपूरथला में जीटी रोड पर बर्गर किंग के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है हादसा मर्सिडीज ड्राइवर की रैश ड्राइविंग के कारण हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मर्सिडीज ड्राइव कर रहे शख्स ने अचानक ब्रेक लगाई। बैलेंस बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटियां खाते हुए पेड़ के नीचे खड़ी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस से फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव जगतपुर तहसील बंगा जिला नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं हादसे के समय मर्सिडीज में पांच लोग बैठे थे, जो कार के एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्सिडीज और बाइक को कब्जे में ले लिया है।


Leave a Reply