Latest news
VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर

India Living News

Hot News
You are currently viewing भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस द्वारा शनिवार (18 जुलाई) की सुबह नीट पेपर लीक और धर्मंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को हटाया गया है. दिल्ली पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. पिछले 20 दिन से सोनम वांगचुक भूख-हड़ताल पर बैठे थे.

पूरे वाक़ये पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि वह थोड़ी देर के लिए धरना स्थल से बाहर गए थे.

उन्होंने बताया, ”जब मैं यहाँ से सुबह सात बजे फ़्रेश होने के लिए निकला तभी पुलिस के लोग आए और सोनम सर को घसीटकर ले गए. भूख हड़ताल पर बैठे 60 साल के शख़्स को पुलिस ज़बरदस्ती ले गई. जब मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर की ओर आ रहा था, तभी मुझे ख़बर मिली कि सोनम सर को पुलिस ले गई.”

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने मामले पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उनकी ठहरने की जगह पर रोक लिया है. मुझे लोगों से पता चला है कि सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है. बता दें कि सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

जंतर-मंतर पर सीजेपी की अगुवाई चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च का ऐलान किया था. हालांकि इससे पहले ही सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटा लिया गया है. वहीं छात्रों को भी हटने के लिए कहा गया है.

वहीँ अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि सोनम वांगचुक ने ड्रिप और मुंह से किसी भी तरह का तरल पदार्थ लेने से मना कर दिया है.

सफ़दरजंग अस्पताल ने बताया है कि सोनम वांगचुक की पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन सेचुरेशन स्थिर है और शरीर में पानी की कमी के लक्षण देखे गए हैं.

अस्पताल ने कहा है कि उनके स्वास्थ्य के सर्वोत्तम हित में इलाज के लिए उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और उन्हें उचित सलाह (काउंसलिंग) दी जा रही है.


Leave a Reply