Latest news
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो... जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जालंधर : जालंधर कैंट के साथ 75 रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन PM मोदी के आगमन को लेकर हाई अलर्ट पर जालंधर, DGP ने कैंट स्टेशन पर लिया सुरक्षा का जायजा जालंधर में VVIP दौरे के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन रूट प्लान किया जारी जालंधर: फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर में नगर निगम की महिलाएं घायल पंजाब में हथियार तस्करी का अनोखा तरीका : तस्कर डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जगह -जगह कड़ी सुरक्षा किसान यूनियन के संगठनों द्वारा आज पंजाब में सभी Toll Plaza फ्री करवाए गए

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

जालंधर: गुरु मां देवी रानी जी के चालीसवें पर श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ धार्मिक आयोजन

जालंधर : जालंधर के राजेश्वरी धाम वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड में परम पूजनीय गुरु मां देवी रानी जी के ब्रह्मलीन होने पर आयोजित चालीसवें का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर गुरु मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत भजन मनी भैया एंड पार्टी द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित संगत को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर में उपस्थित समस्त संगत द्वारा सामूहिक रूप से श्री दुर्गा स्तुति पाठ किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर (भंडारे) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के सभी सेवादारों और संगत का विशेष सहयोग रहा। प्रमुख सेवादारों में सतीश बब्बर, जतिन बब्बर, ज्योति बब्बर, मनमोहन अरोड़ा, अभिमन्यु, कृष्णलाल अरोड़ा, नवीन बब्बर, कविता बब्बर एवं कमलेश सहित सभी संगत ने तन, मन और धन से सेवा कर आयोजन को सफल बनाया।

मंदिर प्रबंधन ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए गुरु मां देवी रानी जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में प्रेम, सेवा तथा श्रद्धा का संदेश फैलाने का आह्वान किया।


Leave a Reply