Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान लिखने का मामला , 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,1 अभी फरार
The case of writing Khalistan on the statue of Beant Singh, 2 accused arrested by the police, 1 still absconding

बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान लिखने का मामला , 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,1 अभी फरार

जालंधर : जालंधर के BMC चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की मूर्ति समेत अन्य स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है , जबकि इनका एक साथी अभी फरार चल रहा हैं। बता दे कि अराजक तत्वों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर आगमन से पहले BMC चौक पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे। पकड़े गए दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले हैं।

वहीँ डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने पकड़े गए आरोपियों के बारे में बताया कि इनकी पहचान रमन सिंह गिल पुत्र परमजीत सिंह और सैम मसीह पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों पकड़े गए आरोपी अमृतसर की बाबा दीप सिंह कालोनी के रहने वाले हैं।इनके तीसरे साथी की पहचान हरगुण निवासी डेरा बाबा भूरी वाले तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है।

डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से खालिस्तानी सामग्री भी मिली है। उन्होंने बताया यह विदेश में बैठे खालिस्तानियों के संपर्क में थे। वहीं से दिशा निर्देश मिलने पर यह काम करते थे। इसके बदले में इन्हें पैसे मिलते थे।


Leave a Reply