Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में रविवार शाम को विदा हुई दुल्हन और अगली दोपहर मायके लौटी लाश, परिजनों का आरोप -रात भर टॉर्चर कर मारा लड़की को
The bride departed in Jalandhar on Sunday evening and returned to her maternal dead the next afternoon, accused of family members - Torture struck throughout the night

जालंधर में रविवार शाम को विदा हुई दुल्हन और अगली दोपहर मायके लौटी लाश, परिजनों का आरोप -रात भर टॉर्चर कर मारा लड़की को

जालंधर : जालंधर के करतारपुर से एक दर्दनाक खबर आयी है। यहां रविवार शाम को बारात के साथ दुल्हन की डोली विदा की गई, लेकिन सोमवार दोपहर उसकी लाश मायके लौटी। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि दूल्हे वालों ने उनकी बेटी को मारा है। दूल्हा पक्ष का कहना है कि लड़की को दौरा पड़ा था। उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। फिलहाल, पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक रविवार को 20 साल की परम पाल कौर की शादी कपूरथला के नडाला के सुप्रीत सिंह के साथ हुई थी।शादी की अगली सुबह यानी सोमवार को ही लड़के वालों ने फोन कर कहा कि उनकी लड़की सीधी है, इसलिए वो उसे अपने यहां नहीं रखेंगे। उन्होंने लड़की को ले जाने के लिए कहा।

इसके बाद दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों की पंचायत भी बुलाई गई। अभी वहां इस बारे में फैसला होना बाकी था कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे लड़की की तबियत बिगड़ गई। उसे बेहोशी की हालत में पहले कपूरथला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां से प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लड़की के परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस लाश को सिविल अस्पताल जालंधर ले आई। परिजनों ने कहा कि लड़की ने BA तक की पढ़ाई कर रखी थी और प्राइवेट नौकरी भी कर रही थी। ससुराल वालों के लड़की के सीधी होने के आरोप सरासर झूठे हैं।

 

source link


Leave a Reply