Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तारी के बाद अब रिमांड पर

पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तारी के बाद अब रिमांड पर

जालंधर : पंजाब के पूर्व फूड सप्लाई मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को कल जालंधर ईडी दफ्तर में 8 घंटे तक पूछताछ के बाद शाम को कार्रवाई करते हुए ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जालंधर कोर्ट ने पूर्व मंत्री आशु को रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 दिन ईडी की रिमांड पर आशु को भेजा गया है।

क्या है मामला

बता दें कांग्रेस सरकार के समय फूड सप्लाई मंत्री रहते आशू पर 2000 करोड़ रुपए के टैंडर घोटाले के आरोप लगे थे। उस वक्त पंजाब की मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन से लेकर अन्य कई विभागों में अनियिमतताएं सामने आई थी, जिसके लेकर विजीलैंस ने आशु पर केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच दौरान ई.डी. को उन्हें करीब डेढ़ करोड़ रुपए की 5 सरकारी संपत्तियों की जानकारी मिली। पिछले साल छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को यह संभावना दिखी थी कि ये संपत्तियां धोखाधड़ी के पैसों से खरीदी गई हैं। जांच एजेंसी ने तलाशी के दौरान मिले करीब 30 लाख रुपए भी जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो की टीम कर रही थी। इसी केस के आधार पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस को अपने हाथ में लिया और इस मामले की जांच के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी अहम सबूत जुटाए गए।


Leave a Reply