Latest news
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बादशाह मर्डर केस में फिर माहौल गर्माया , पीड़ित परिवार ने किया धरना प्रदर्शन

जालंधर में बादशाह मर्डर केस में फिर माहौल गर्माया , पीड़ित परिवार ने किया धरना प्रदर्शन

जालंधर : जालंधर में हुए बादशाह मर्डर केस में आज फिर माहौल गरमा गया , पीड़ित परिवार ने भगवान वल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में आज धरना प्रदर्शन किया। बता दे ये धरना खिंगरा गेट में हुए बादशाह की हत्या मामले में उसके परिवार वालों द्वारा लगाया गया। इस दौरान परिवार ने कहा कि बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाए। परिवार ने कहा कि उनके 2 लोगों को थाने में ले जाकर मारपीट की गई। इसलिए थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO रविंदर कुमार को सस्पेंड किया जाए और उसके 2 अन्य अधिकारियों पर एक्शन लिया।

इस दौरान यहां माहौल इतना ज्यादा गरमा गया कि पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता बंद कर दिया। जिसके बाद मौके पर उच्च अधिकारी भी पहुंचे। बड़ी ही मशक्कत के बाद पुलिस उच्च अधिकारियों ने बादशाह के परिवार को समझा कर धरना खत्म करवाया। इस दौरान परिवार ने बताया कि आरोपी मनु कपूर को VIP ट्रीटमैंट दिया जा रहा है। इसी बात से परिवार ने उक्त धरना लगाया है। बताया जा रहा है कि धरना खत्म होने का बाद उच्च अधिकारियों ने थाना डिवीजन नंबर-3 के SHO रविंदर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।


Leave a Reply