Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के जालंधर में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से भरवाए गारंटी कार्ड, बोले – मैं काला हूं पर दिल वाला हूं, मेरी नीयत है साफ
Arvind Kejriwal, who arrived in Jalandhar, Punjab, got the guarantee cards filled by women, said - I am black but with heart, my intention is clear

पंजाब के जालंधर में पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं से भरवाए गारंटी कार्ड, बोले – मैं काला हूं पर दिल वाला हूं, मेरी नीयत है साफ

जालंधर : बता दे कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है। वहीँ अपनी पंजाब यात्रा के दौरान उन्होंने रेत माफिया को लेकर जहां अमृतसर में सीएम चन्नी पर हमला बोला, और जालंधर के करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर महिला सशक्तीकरण मुहिम की शुरूआत की।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह व वर्तमान चन्नी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह किसी और का गारंटी कार्ड नहीं है। वो जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। वहीँ केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी उन्हें काला कह रहे हैं। उन्होंने कहा मैंने ऐलान किया कि 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को हम 1,000 रुपए हर महीने देंगे। उन्होंने कहा चन्नी साहब बोले कि केजरीवाल काला है, ये उल्टी सीधी बातें करता है। उन्होंने कहा मैं काला हूं तो क्या हुआ दिलवाला हूं, मेरी नीयत साफ है। वहीँ इस मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के आप संयोजक भगवंत मान भी मौजूद थे।

 


Leave a Reply