Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing 30 अप्रैल तक बढ़ाई गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक, DGCA ने दी जानकारी
Bird collided with the plane taking off at the airport, emergency landing was done

30 अप्रैल तक बढ़ाई गई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक, DGCA ने दी जानकारी

नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नागरिक उडयन महानिदेशक (DGCA) ने एक बार फिर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2021 तक कर दिया है। हालांकि, मामले की गंभीरता के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चयनित मार्गों पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति दी जा सकती है।

कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पिछले साल 25 मार्च से प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन मई 2020 से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें वंदे भारत मिशन के तहत उड़ रही हैं। इनके अलावा जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ एयर बबल समझौते के तहत भी उड़ानों को ऑपरेट किया जा रहा है।

कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण लिया गया फैसला

विदेशों से आने वाले कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए उड़ानों पर प्रतिबंध का फैसला लिया गया है। बता दें कि देश में 700 से अधिक लोग कोरोना के नए स्ट्रेन के चपेट में आ चुके हैं।

 

source link


Leave a Reply