Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing गुरमीत राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, रोहतक पीजीआइ में करवाया भर्ती
Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted

गुरमीत राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, रोहतक पीजीआइ में करवाया भर्ती

रोहतक : डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को स्वास्थ्य खराब होने पर बुधवार शाम को पीजीआइएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया। सुनारिया जेल से उनको कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस में लाया गया। इस मामले को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। हाईप्रोफाइल कैदी होने के कारण पीजीआइएमएस में सुरक्षा घेरा बना दिया गया है।

सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम का बुधवार को स्वास्थ्य बिगड़ गया। जेल के अस्प्ताल में चिकित्सकों ने इसकी जांच की। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर पीजीआइएमएस के चिकित्सकों की एक टीम को सुनारिया जेल में भेजा गया। बाद में उनको पीजीआइ में भर्ती करने का निर्णय लिया। शाम को राम रहीम को एंबुलेंस से पीजीआइ लाया गया।

एंबुलेंस से नीचे उतरते ही राम रहीम को सुरक्षा घेरे में लिया और स्पेशल वार्ड में ले गए। पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह दहिया की सुरक्षा में उन्हें पीजीआइ लाया गया।

 

 

source link


Leave a Reply