Latest news
पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें

India Living News

Hot News
You are currently viewing मुंबई की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगी डबल डेकर बस
Double decker buses will no longer be seen on Mumbai roads

मुंबई की सड़कों पर अब नहीं दिखेंगी डबल डेकर बस

नेशनल न्यूज़ : खबर है कि मुंबई की सड़कों पर अब डबल डेकर बस नहीं दिखेंगी। मुंबई की लाइफ लाइन माने जाने वाली डबल डेकर बस (Best) अब याद बनकर रह जाएगी। कई फिल्मों में इस बस को आपने देखा होगा। माया नगरी की पहचान रही डबल डेकर बस बेस्ट (Best) शुक्रवार यानी 15 सितंबर से बंद हो गई।

आपको बता दे अंग्रेजों के समय से चल रही ये बसें अब नहीं चलेंगी। डबल-डेकर बसें 86 साल से सड़कों पर दौड़ रही थीं। साल 1937 में अंग्रेजों ने मुंबई में पहली डबल-डेकर बस चलाई थी। तभी से ये ट्रांसपोर्ट का एक अहम जरिया बन गई थी। डबल-डेकर बसों के अलावा ओपन-डेक डबल-डेकर बसें भी हैं। पहले इनसे भी यात्री सफर करते थे, लेकिन बाद में इसे टूरिस्ट बस बना दिया था। ओपन-डेक डबल-डेकर बसें 5 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी।

Best की नॉन एसी डबल डेकर बसों की अपनी अंतिम यात्रा को यादगार बनाने के लिए बस अड्डे पर यात्रियों का सैलाब आ गया। यात्रियों ने बस के साथ अपनी फोटो और सेल्फी ली। कुछ यात्री यादगार के तौर पर बस का मॉडल लेकर आए। Best के कर्मचारियों ने बसों को फूल मालाओं के साथ तैयार कर रवाना किया। कर्मचारियों ने इसकी यादों को संजोकर रखने के लिए सेफ्ली और फोटो भी लीं।

BEST के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि अभी मुंबई में सिर्फ सात डबल-डेकर बसें हैं, जिनमें से तीन ओपन-डेक बस हैं। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से डबल-डेकर और 5 अक्टूबर से ओपन-डेक बसें सड़कों से हट जाएंगी। पर इन्हें बंद क्यों किया जा रहा है? दरअसल, ये बसें डीजल पर चलती हैं। और डीजल वाली गाड़ियों की लाइफ 15 साल होती हैं। इन सात बसों के 15 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए अब इन्हें हटाया जा रहा है।

वहीँ अब इन डबल-डेकर बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसें लेंगी। ये बसें भी डबल-डेकर होंगी और इनका कलर रेड एंड ब्लैक होगा। जबकि, पुरानी डबल-डेकर बसें सिर्फ लाल रंग की ही होती थीं।

BEST ने बताया था कि वो पर्यटकों के लिए जल्द ही ओपन-डेक डबल-डेकर बसें खरीदेगी। और ये भी इलेक्ट्रिक ही होंगी। इसी साल फरवरी से मुंबई की सड़कों पर इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें चलने लगी हैं। अब तक ऐसी 25 बसें हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों की कीमत दो करोड़ रुपये बताई जाती है। जबकि, डीजल वाली एक डबल-डेकर बस पर 30 से 35 लाख रुपये खर्च होते थे।


Leave a Reply