Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing रूस की यूनिवर्सिटी में छात्र ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां , 8 की मौत , खिड़कियों से कूदे छात्र
Student fired indiscriminately at Russian university, 8 killed, students jumped from windows

रूस की यूनिवर्सिटी में छात्र ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां , 8 की मौत , खिड़कियों से कूदे छात्र

मोस्को : मिली जानकारी अनुसार रूस के पर्म शहर की यूनिवर्सिटी में सोमवार की सुबह एक बंदूकधारी छात्र ने अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी । इसके अलावा अधिकारियों के मुताबिक हमले में छह लोग घायल भी हुए हैं। वहीँ उस हमलावर से बचने के लिए वहां मौजूद छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता नतालिया पेचिश्चेवा ने कहा कि पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी के बाद बंदूकधारी को मार गिराया गया है। वहीँ घटनास्थल के फुटेज में उसका शरीर बाहर जमीन पर पड़ा दिख रहा है। बता दे कि स्थानीय मीडिया की तरफ से चलाए जा रहे वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि छात्र जान बचाने के लिए कैसे इमारत की पहली मंजिल की खिड़कियों से कूद रहे हैं।

 


Leave a Reply