Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing चीन का ये शहर कोरोना मामलों के कारण हुआ लॉक , 2019 में वुहान ने दर्ज किया था पहला केस
chinese-city-locks-down-neighbourhood-after-virus-upsurge

चीन का ये शहर कोरोना मामलों के कारण हुआ लॉक , 2019 में वुहान ने दर्ज किया था पहला केस

बीजिंग : चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिणी शहर गुआंगझू (Guangzhou) ने शनिवार को लोगों को घर के भीतर रहने का आदेश दिया है। चीन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। समझा जाता है कि नए संक्रमितों में शामिल दो अधिकारी स्थानीय तौर पर संक्रमण की चपेट में आए हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार स्थानीय रूप से प्रसारित दो मामले दक्षिण में स्थित गुआंगझू प्रांत के हैं जो हांगकांग से सटा हुआ है। आयोग ने बताया कि संक्रमण के अन्य मामले संभवत: विदेशों से संक्रमित होकर आए लोगों के हैं। एनएचसी के मुताबिक मुख्य भूभाग चीन में संक्रमण के कुल 91,061 मामलों में से मृतकों की संख्या 4,636 है।

बता दें कि 2019 के अंत में चीन के वुहान में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। इसके दो तीन माह बाद पूरी दुनिया में यह फैल गया था। मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया।पिछले सप्ताह यहां 20 नए संक्रमितों का पता चला था। भारत की तुलना में यहां के नए मामलों का आंकड़ा काफी कम है लेकिन यहां बचाव के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

शनिवार को जारी किए गए टेस्टिंग के आदेश को लिवान जिले में लागू किया गया है। इसके तहत बाजारों, चाइल्ड केयर सेंटर व मनोरंजन से जुड़े तमाम स्थलों को बंद कर दिया गया। रेस्टोरेंट में खाना-पीना पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों को भी बंद करा दिया गया। गुआंगझोउ में आए अधिकांश संक्रमण के मामलों का लिंक 75 वर्षीय बुजुर्ग से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल 21 मई को कोविड टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग को वायरस के उसी स्ट्रेन का संक्रमण लगा है जो पहली बार भारत में मिला था। यह संक्रमण पास के शहर नानशान (Nanshan) में फैल गया है।

 

 

source link


Leave a Reply