Latest news
जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan

India Living News

Hot News
You are currently viewing चंडीगढ़ से चोरी हुई कार मिली जालंधर में, ड्राइवर ने पहचानने के बाद किया पीछा तो गली में छोड़कर भागे
The car stolen from Chandigarh was found in Jalandhar, the driver chased after recognizing it and fled leaving it in the street

चंडीगढ़ से चोरी हुई कार मिली जालंधर में, ड्राइवर ने पहचानने के बाद किया पीछा तो गली में छोड़कर भागे

जालंधर : खबर है कि होशियारपुर के मुकेरियां के व्यक्ति की चंडीगढ़ PGI से चोरी हुई कार जालंधर में मिली है। मिली जानकारी अनुसार चोर गाड़ी की नंबर प्लेट बदल कर गुरु रविदास चौक के पास घूम रहा था। जिसे कार मालिक के ड्राइवर ने पहचान लिया। उसने पीछा करना शुरू किया तो वह कार को गली में छोड़कर फरार हो गया।

लोगों ने बताया कि कार में चोर अकेला नहीं था बल्कि उसके साथ एक महिला भी थी। दोनों गाड़ी खड़ी करते ही दूसरी गली की तरफ भाग गए। ड्राइवर ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। बाद में मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।

गाड़ी मालिक खुशवंत सिंह ने बताया कि उनका टैक्सी का काम है। लेकिन जो गाड़ी चोरी हुई थी, यह उसने अपने लिए रखी हुई है। मुकेरियां का एक राजू नामक व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि किसी जरूरी काम से उसे चंडीगढ़ PGI जाना है। ड्राइवर ने गाड़ी PGI की पार्किंग में पार्क की हुई थी।

वहीं से राजू ने उनकी गाड़ी चोरी करवा दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस ड्राइवर को गाड़ी लेकर भेजा था उसे भी राजू ने लालच देर अपने साथ मिला लिया। गाड़ी चोरी होने के बाद उन्होंने PGI थाने में FIR दर्ज करवाई थी। बाद में उसे पता चला कि राजू गाड़ियां चोरी करवाता है।

खुशवंत ने कहा कि उसने गाड़ी को ढूंढकर लाने पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। अब जिस ड्राइवर ने गाड़ी की सूचना उसे दी थी वह इस इनाम राशि को उसे देंगे।


Leave a Reply