Latest news
जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों के लक्की ड्रॉ निकाले गए
Lucky draws were held for the firecracker shops in Burlton Park, Jalandhar.

जालंधर के बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों के लक्की ड्रॉ निकाले गए

जालंधर :जालंधर के बर्ल्टन पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों के लक्की ड्रॉ बुधवार को निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लक्की ड्रॉ एडीसीपी आदित्य ने नेतृत्व में निकाले गए हैं। सूत्रों की जानकारी अनुसार लक्की ड्रॉ निकलने से पहले व्यापारियों ने बाजारों व शहर के बाहर बड़ी संख्या में पटाखों को स्टोर करके रख लिया है। आपको बता दें कुछ दिन पहले ही बस्तीयाद इलाके में भारी मात्रा में पटाखों की खेप पकड़ी गई थी।

गौरतलब है कि व्यापारी लक्की ड्रॉ निकलने पर भी दुविधा में हैं क्योंकि कुछ दिन पहले कमिश्नरेट में बनी लाइसेंस ब्रांच के अंदर व बाहर पटाखा संगठन व विक्रेताओं ने खूब हंगामा किया था। संगठन व विक्रेताओं ने आरोप लगाए हैं कि लाइसेंस ब्रांच में शाम 5 बजे के बाद भी कई लोगों के फार्म जमा करवाए जा रहे थे। संगठने कहा कि 6.15 बजे तक लोगों के फार्मा व फाइलें जमा करवाई जा रही है। यहीं नहीं जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं उन्हें वी.वी.आई.पी. ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और उनकी फाईल को पंजाब पुलिस पूरी कर रही है।


Leave a Reply