Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कैप्टन सरकार को लिया आड़े हाथों , कहा पंजाब के पांच साल कर दिए बर्बाद
Sukhbir Badal asked Punjab CM Channi - what? It was on such a question that the Congress MLA had beaten up the youth.

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कैप्टन सरकार को लिया आड़े हाथों , कहा पंजाब के पांच साल कर दिए बर्बाद

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की सरकार को आड़े हाथों लेने के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लिया। हल्का साहनेवाल में रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के पांच साल बर्बाद कर दिए हैं। वहीँ मुख्यमंत्री कैप्टन के अधुरे वादों पर कटाक्ष करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि शिअद कसम नहीं खाता, लेकिन जो जुबां से बोल देते हैं, उसका हर हाल में पालन करते हैं। इसके अलावा सुखबीर बादल ने कहा कि भगवंत मान ने अपनी मां के सिर पर हाथ रखकर कहा था कि नशा नहीं करूंगा, लेकिन आज भी वह नशे में धुत रहते हैं।

इसके अलावा बादल ने कहा केजरीवाल ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर कसम खाई थी, कि वह कभी भी कांग्रेस के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, लेकिन उन्होंने पहली बार कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली। और कैप्टन ने गुटका साहिब में हाथ रखकर कहा था कि चार सप्ताह में नशा मुक्त पंजाब बना देंगे लेकिन साढ़े चार साल कुछ नहीं हुआ। वहीँ सुखबीर बादल ने कहा कि किसानों को आज भी मिलने वाली तमाम सुविधाएं शिअद ने अपनी सरकार में ही शुरू की हैं। उन्होंने ने कहा पहले मंडियां नहीं होती थी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ही मंडियां बनाई थी।

इसके अलावा सुखबीर बादल ने आज फिर दोहराया कि 400 यूनिट प्रति माह बिजली फ्री देंगे। बादल ने कहा कि विपक्षी पूछते हैं कि कैसे फ्री बिजली दे देंगे, तो हम उन्हें बताना चाहते हैं कि सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करेंगे और फ्री में देंगे।

 

 

 


Leave a Reply