Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में मिनी लॉकडाउन के बाद सेहत मंत्री ने दिए फुल लॉकडाउन के संकेत
Health Minister signs full lockdown after mini lockdown in Punjab

पंजाब में मिनी लॉकडाउन के बाद सेहत मंत्री ने दिए फुल लॉकडाउन के संकेत

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में मिनी लॉकडाउन की घोषणा कर दी है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मिनी लॉकडाउन के बजाय फुल लॉकडाउन के पक्ष में हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि पंजाब में लॉकडाउन लगा देना चाहिए, क्योंकि राज्य में कोरोना संक्रमण का पीक आ चुका है। लॉकडाउन 10 दिन के लिए होना चाहिए। पंजाब में फुल लॉकडाउन पर आज दोपहर बाद फैसला लिया जा सकता है।

बलबीर सिंह सिद्धू इससे पहले भी बरनाला के तपा में पत्रकारों से बातचीत में राज्य में लॉकडाउन लगाने की बात कह चुके हैं। उनका कहना था कि पंजाब सरकार ने कई पाबंदियां लगाई हैं, लेकिन इसके बावजूद यह नाकाफी साबित हो रही हैं। अगर जरूरत पड़ी तो लोगों की जिदंगी बचाने के लिए व उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके बाद पंजाब सरकार ने गत दिवस राज्य में मिनी लॉकडाउन लगा दिया था। अब स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद एक बार फिर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की चर्चा छिड़ गई है।

 

source link


Leave a Reply