Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing एयर होस्टेस का था ख्वाब, लेकिन भाखड़ा नदी में तैरती मिली युवती की लाश, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

एयर होस्टेस का था ख्वाब, लेकिन भाखड़ा नदी में तैरती मिली युवती की लाश, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब : पटियाला संगरूर रोड स्थित भाखड़ा नहर से मिला शव हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके में रहने वाली निशा का निकला था। 22 वर्षीय निशा एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी और चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में बतौर पीजी रहती थी।

प्रपात जानकारी अनुसार 20 जनवरी की शाम को वह अपने प्रेमी के साथ पीजी से निकली थी, जिसके बाद से ही वह लापता थी। 21 जनवरी की शाम को निशा का शव भाखड़ा नहर से अर्धनग्न हालत में लावारिस बहता हुआ मिला था, जिसे भोले शंकर डायवर्स क्लब के गोताखोर शंकर भारद्वाज की टीम ने बाहर निकाला था।

22 जनवरी की सुबह परिवार के सदस्यों ने राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में पहचान की, जिसके बाद रोपड़ जिले के थाना सिंहभगवंतपुर की पुलिस टीम शव को अपने साथ रोपड़ ले गई। जहां पर पोस्टमार्टम करते हुए निशा के प्रेमी के खिलाफ कत्ल केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार निशा सोनी 22 साल की है और मंडी हिमाचल प्रदेश से चंडीगढ़ में एयर होस्टेस का कोर्स करने आई थी। यहां चंडीगढ़ में वह पीजी के तौर पर रही थी, जिसकी दोस्ती फतेहगढ़ साहिब के रहने वाला युवराज नाम के युवक के साथ हुई थी।

20 जनवरी की शाम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में निशा अपने प्रेमी युवराज के साथ जाती दिखाई देती है, जिसके बाद से ही वह उसका फोन लगातार स्विच ऑफ चल रहा था।

रोपड़ पुलिस ने लड़की के परिवार के बयानों पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करते हुए इसे हिरासत में लिया है। फिलहाल मौत की वजह व कत्ल की पूरी कहानी जानने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।


Leave a Reply