Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा आयोजन

जालंधर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 17 नवम्बर से 23 नवम्बर तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हो रहा आयोजन

जालंधर : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक प्रकल्प मंथन जो कि गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु चलाया जा रहा है। उसके अंतर्गत जालंधर वासियों के सहयोग द्वारा 17 नवंबर से 23 नवंबर तक। साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौंक, गोपाल नगर, जालंधर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी सज्जनानंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कथा का समय शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन करने के लिए विश्व विख्यात भागवताचार्य साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी जालंधर शहर पधार रही हैं। इसी उपलक्ष्य में

जालंधर शहर में भव्य विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापिस कथा स्थल पर पहुंची। विस्तृत जानकारी देते हुए स्वामी सज्जनानंद ने बताया कि असंख्य सौभाग्यशाली महिलाओं ने पीत वस्त्रों में अपने शीश पर कलश धारण कर विश्व की मंगल कामना के लिए शहर की परिक्रमा की। कलश यात्रा का शुभारंभ जालंधर कैंट के सीईओ ओम पाल सिंह एवं ब्रिगेडियर सुनील कुमार के परिवार द्वारा विधिवत् पूजन करवाकर हुआ। इसके पश्चात नारियल फोड़ कर यात्रा को रवाना किया गया। कलश यात्रा में भगवान श्री कृष्ण जी की बहुत सुंदर पालकी बनाई गई। गोप मंडली द्वारा यात्रा में कीर्तन एवं नृत्य किया गया। वेद पाठियों की सुंदर झांकी द्वारा वेदों का घर घर गुणगान हो, ऐसा संदेश दिया गया। कलश यात्रा दौरान शहर का नज़ारा ऐसा लग रहा था मानों जालंधर वृंदावन बन गया हो। कलश यात्रा का स्वागत करने के लिए स्थान स्थान पर शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं शहर वासियों द्वारा फूलों की वर्षा की गई, लंगर, जल, प्रसाद आदि के स्टॉल्स लगाए गए। स्वामी जी ने बताया कलश यात्रा में तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु व महेश के साथ-साथ 33 कोटि देवी देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं। वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी शहर का भ्रमण करते हैं वहीं की धरा स्वयं सिद्व होती जाती है। जो अपने सिर पर कलश धारण करता है उसकी आत्मा को ईश्वर पवित्र और निर्मल करते हुए अपनी शरण में ले लेते हैं। आगे जानकारी देते हुए स्वामी जी ने बताया कि श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी है। सुंदर पंडाल संगत के लिए सज चुका है। श्री कृष्ण जी एवं गौ मैया का सुंदर दरबार सज चुका है। सारी संगत इस भव्य आयोजन में सादर आमंत्रित है। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा, दीपक बाली, राजेश विज, रमेश शर्मा, दविंदर रोनी पार्षद, महेश गुप्ता, कुमुद शर्मा, लक्की पंचवटी गौशाला, योगेश धीर अमित सहगल आदि मौजूद थे


Leave a Reply