Latest news
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी : देशभर में लुधियाना रीजन 9वें स्थान पर AAP पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी पर ईडी की टीम ने रेड ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਦਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਤੇ ਲੰਗਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ बैसाखी के दिन निशान साहिब की सेवा के दौरान 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर सेवादार की मौत जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दाैरान सिलिंडर फटा , युवक बुरी तरह झुलसा हैवान पति : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली बीयर की बोतल, आरोपी पति गिरफ्तार बड़ी खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन . 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस वृंदावन नाव हादसा : लुधियाना में पांच लोगों का हुआ एक साथ अंतिम संस्कार बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी : क्या सच में 2026 में मचेगी तबाही? वृंदावन में बड़ा हादसा : यमुना नदी में पुल से टकराकर पलटी नाव, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing SBI के कस्टमर को बड़ा झटका , बैंक से कर्ज लेना हुआ महंगा, इतनी बढ़ गई ब्याज दरें

SBI के कस्टमर को बड़ा झटका , बैंक से कर्ज लेना हुआ महंगा, इतनी बढ़ गई ब्याज दरें

नेशनल न्यूज़ : देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने कस्टमर को बड़ा झटका दिया है , SBI ने कर्ज की दरों (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। बैंक के इस कदम से एमसीएलआर आधारित ऋणों की ब्याज दरों में भी इजाफा होगा। एक महीने के ऋण पर एमसीएलआर 0.05 प्रतिशत बढ़कर 8.35 प्रतिशत हो गई है। तीन महीने की अवधि के ऋण पर यह 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.40 फीसदी पर है।

छह महीने, एक साल और दो साल के ऋण के लिए एमसीएलआर 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर क्रमशः 8.75 प्रतिशत, 8.85 प्रतिशत और 8.95 प्रतिशत कर दी गई है। तीन साल के ऋण के लिए एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह अब 9 प्रतिशत होगी। इससे पहले जून में भी एसबीआई ने एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।एमसीएलआर न्यूनतम ब्याज दर है जिससे कम पर बैंक ऋण नहीं दे सकता।

ज्यादातर कॉर्पोरेट ऋण एमसीएलआर आधारित होते हैं जबकि खुदरा ऋण रेपो दर पर आधारित होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल फरवरी से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आम तौर पर ब्याज दरों के मामले में दूसरे बैंक एसबीआई का अनुसरण करते हैं। इस कारण अब दूसरे बैंकों के कर्ज भी महंगे होने की संभावना है।


Leave a Reply