Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing दुखद खबर : मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का हुआ निधन

दुखद खबर : मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का हुआ निधन

जालंधर : पंजाबी इंडस्ट्री से दुखद खबर है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, सलीम के पिता पूरन शाह कोटी काफी समय से बीमर चल रहे थे और वह अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने 72 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। इस घटना से जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बता दे पूरण शाह कोटी न केवल एक उत्कृष्ट गुरु थे, बल्कि उन्होंने पंजाबी लोक और सूफी संगीत को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई। वे मशहूर गायक हंस राज हंस और जसबीर जस्सी जैसे दिग्गज कलाकारों के भी गुरु रहे, जिन्होंने हमेशा उन्हें अपना मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत माना। पूरण शाह कोटी के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सांसद हंसराज हंस और पंजाब टूरिज्म एंड कल्चरल विभाग के सलाहकार दीपक बाली शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। दोनों पंजाबी सिनेमा से जुड़े हुए हैं।

पूरण शाह कोटी अपने बेटे मास्टर सलीम के साथ जालंधर के देयोल नगर में रहते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही संगीत और कला जगत से जुड़े कई कलाकारों, प्रशंसकों और सामाजिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


Leave a Reply