Latest news
अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में 60 साल की महिला ने छलांग लगा दी , सेवादारों ने जान बचा पहुंचाया अस्पताल
A 60-year-old woman jumped into the lake of Shri Devi Talab Temple in Jalandhar, sevadars saved lives

जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में 60 साल की महिला ने छलांग लगा दी , सेवादारों ने जान बचा पहुंचाया अस्पताल

जालंधर (अनुराग ): आज शनिवार दोपहर को सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में परिक्रमा कर रहे लोग उस समय सहम गए जब वहां पर घूम रही एक 60 वर्षीय महिला ने मंदिर के सरोवर में छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार यह महिला मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। उसे डूबते देख कर परिक्रमा कर रहे लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद वहां पर मौजूद सेवादारों ने सरोवर में छलांग लगा दी। आनन फानन में वे गोते लगा रही महिला के पास पहुंचे और उसे बाह खींचकर उसकी जान बचा ली। महिला को पास ही स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

श्री देवी तालाब मंदिर परिसर चौकी के इंचार्ज एसआई सोढी लाल ने बताया कि महिला परिक्रमा करते करते अचानक सरोवर में कूद गई थी। उसने सरोवर में छलांग क्यों लगाई, इस बारे में कुछ पता नहीं चला। वहीं, अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई, उसके पास से कोई सामान नहीं मिला है।

 

source link


Leave a Reply