Skip to content

पाकिस्तान में भुखमरी से मची हाहाकार , सस्ते आटे के चक्कर में चार लोगों की गई जान

Outcry due to starvation in Pakistan, four people died due to cheap flour
Outcry due to starvation in Pakistan, four people died due to cheap flour
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] सब्जी, फल और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम पहुंचे सातवें आसमान पर World News : इस समय भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत पतली है। मिली जानकारी अनुसार वहां लोगों के घरों में अब रोटियां बननी मुश्किल हो गयी है , क्योंकि आटा काफी महंगा हो गया है। वहीँ जब सरकार ने सब्सिडी वाला आटा बांटना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।बताया जा रहा है वहां सब्जी, फल और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम पर सातवें आसमान पर हैं। आलम यह है कि अब लोग पूरा गैस सिलेंडर भी नहीं खरीद पा रहे। गरीब लोग थैले में गैस खरीदने को मजबूर हैं। पाकिस्तान में महंगाई दर 25% हो चुकी है। एक लीटर दूध की कीमत 144 रुपये तक पहुंच गई है। ब्रेड 98 रुपये में मिल रही है। पूरे देश में हाहाकार की स्थिति है। जिनके पास पैसे हैं, उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं हो रही, लेकिन गरीबों के लिए स्थिति चिंताजनक हो गई है। बड़ी संख्या में लोग एक वक्त का ही खाना खा पा रहे हैं। लोगों के घर आटा, चावल, दाल सबकुछ खत्म हो गया है। गैस-चूल्हे के दाम भी सातवें आसमान पर है। अगर पाकिस्तान की सरकार ऋण कार्यक्रम की नौवीं समीक्षा को अंतिम रूप देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों को स्वीकार करती है तो मुद्रास्फीति 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। तब हालात और भयावह हो सकते हैं। मिली जानकारी अनुसार सिंध और कराची में आटे की कीमत 130 से 170 रुपए प्रति किलोग्राम है। सब्सिडी रेट पर आटा 65 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।हालत इतनी खराब है कि लोग 5-5 किलो की एक-एक बोरी के लिए लड़ रहे हैं। एक किलो मैदा का दाम 130 से 160 रुपये किलो, सूजी का दाम 115-150 रुपये तक है। चावल 155 से 190 रुपये किलो और दाल 200 से 250 रुपये में एक किलोग्राम बिक रही है। चायपत्ती का दाम 1000 से 2000 रुपये किलो हो गया है। पाउडर वाले दूध 1300 से 1500 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। [metaslider id=25498]