Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing अंतरिक्ष की सैर कर लौटे रिचर्ड ब्रेनसन, छह यात्रियों में एक भारत की बेटी भी
Richard Brenson returned from space tour, India's daughter also one of the six passengers

अंतरिक्ष की सैर कर लौटे रिचर्ड ब्रेनसन, छह यात्रियों में एक भारत की बेटी भी

नई दिल्‍ली : वजिर्न ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रेनसन रविवार को अंतरिक्ष की सैर करके सुरक्षित वापस लौट आए। वजिर्न गैलेक्टिक के यूनिटी रॉकेट प्लेन के माध्यम से वह अंतरिक्ष के किनारे तक गए। प्लेन ने रात 8:16 बजे (भारतीय समय के मुताबिक) न्यू मैक्सिको से उड़ान भरी। वजिर्न समूह ने अपने आधिकारिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर बताया कि पहले शाम 6:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते लांचिंग का वक्त डेढ़ घंटे आगे बढ़ा दिया गया। उनके इस सफर को देखने के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी पहुंचे थे।

भारत की शिरिषा बांदला भी ब्रेनसन के साथ अंतरिक्ष गई थीं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं और टेक्सास के ह्यूस्टन में पली-बढ़ीं शिरिषा ने ब्रेनसन और पांच अन्य सदस्यों के साथ न्यू मेक्सिको से अंतरिक्ष के सिरे तक का सफर किया। वर्जिन गैलेक्टिक पर बांदला के प्रोफाइल के मुताबिक उनकी यात्री संख्या 004 थी और उड़ान के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष यात्रियों पर होने वाले असर का अध्ययन किया। सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं।

इस अंतरिक्ष यात्र ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इसकी सफलता ने ब्रेनसन के अंतरिक्ष की सैर कराने वाले व्यावसायिक सपने को पंख लगा दिए हैं।

बेजोस, ब्रेनसन और मस्क अपने अंतरिक्ष स्टार्टअप में अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। प्रत्येक ने ग्राहकों को अंतरिक्ष यात्र कराने का वादा किया है। इस यात्र का हिस्सा बनने के लिए भारी भरकम धनराशि खर्च करनी होगी। ब्रेनसन के वर्जिन गैलेक्टिक के पास पहले से ही 600 से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं, जिसकी कीमत लगभग 250,000 अमेरिकी डॉलर (1 करोड़ 86 लाख रुपये से अधिक) है। कंपनी को उम्मीद है कि वह 2022 में एक पूर्ण वाणिज्यिक सेवा शुरू कर देगी।

 

 

source link


Leave a Reply