Latest news
जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी

India Living News

Hot News
You are currently viewing शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के 10 बड़े फैसले , WHO से हटा अमेरिका……

शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के 10 बड़े फैसले , WHO से हटा अमेरिका……

नई दिल्ली : डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार (20 जनवरी) को शपथ ली। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो गया है। शपथ लेने के कुछ देर बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कई आदेशों पर साइन किए। उन्होंने कई सख्त फैसले लिए।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद ट्रंप ओवल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। वहीं, बाइडन सरकार के 78 फैसलों को रद कर दिया। ट्रंप ने कहा कि मैं सबसे पहले बाइडन प्रशासन में लागू हुए उन 80 फैसलों को रद करूंगा जो अमेरिका के विकास के लिए बाधा बन रही है।

ट्रंप ने किन-किन फाइलों पर किए साइन?

राष्ट्रपति ट्रंप ने छह जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के दोषी 1500 लोगों को माफी देने के आदेश पर साइन किए।
ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अमेरिका को बाहर करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
ड्रग तस्कर आतंकी घोषित होंगे।
मैक्सिको सीमा पर दीवार बनेगी। मेक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नियम अगले महीने (फरवरी) से लागू हो सकती है।
पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर होगा अमेरिका।
थर्ड जेंडर खत्म करने का किया एलान।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना रद होगी।
यूएस-मैक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित।
अमेरिका में जन्म से मिलना वाला नागरिकता खत्म।
डोनाल्ड ट्रंप ने थर्ड जेंडर को समाप्त कर दिया है। अमेरिका में अब केवल दो जेंडर होंगे।


Leave a Reply