Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing गोपाल नगर गोलीकांड के बाकी फरार आरोपी जल्द होंगे हवालात में : पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू
Rest of the absconding accused of Gopal Nagar shooting will soon be in lock-up: Police Commissioner Gursharan Singh Sandhu

गोपाल नगर गोलीकांड के बाकी फरार आरोपी जल्द होंगे हवालात में : पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू

गोपाल नगर गोलीकांड के संदर्भ में अकाली नेता सुभाष सौंधी व शहरी अकाली जत्था मिला पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू से

मुख्य आरोपी पुनीत सोनी (पिंपू) , अमन सेठी व मिर्ज़ा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की

जालंधर : अकाली नेता सुभाष सौंधी के बेटे हिमांशु सौंधी पर हुए हमले के संदर्भ में आज जालंधर में अकाली दल शहरी ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू से मुलाकात की और उन्होंने मुख्य आरोपी पुनीत सोनी (पिंप्पू) , अमन सेठी व मिर्ज़ा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा और उन्होंने ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।

सुभाष सौंधी ने बताया कि आज की मुलाकात के दौरान हमने एक आरोपी द्वारा इंक्वायरी लगाने का मसला भी उठाया जिसके जवाब में पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि जांच कोई भी लगा सकता है क्योंकि जांच करवाना हर किसी का अधिकार है लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि जांच की आड़ में वह बच जाएग तो वह उसकी गलत फहमी है। सुभाष सोंधी ने साफ कहा कि हमें आरोपियों से जान का खतरा है। इसलिए इन आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह किशनपुरा, इकबाल सिंह ढींडसा, प्रवेश टांगरी पूर्व डिप्टी मेयर, कुलदीप सिंह ओबराए पूर्व डिप्टी मेयर, सुरजीत सिंह नीलामहल, रविन्द्र सिंह (सवीटी), अवतार सिंह घुम्मन, सर्वजीत सिंह, गुरबचन सिंह मक्कड़, मंजीत सिंह ट्रांसपोर्टर, जसबीर सिंह धकोहा, हरजिंदर सिंह ढींडसा, हरजिंदर सिंह ओबराए, ओलख सिंह, दलविंदर सिंह, जगदेव सिंह (जंग्गी), जसविंदर सिंह (जस्सा), पवन मट्टू (जिला प्रधान, भावाधस) , कमल किशोर, टोनी खोसला, सोनू हंस, दीपक थापर, वरिंदर नाहर आदि उपस्थित थे।

 


Leave a Reply