Latest news
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

India Living News

Hot News
You are currently viewing रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी

रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए सांग ‘टटीरी’ पर उठे विवाद पर मांगी माफी

नेशनल न्यूज़ : रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी सांग ‘टटीरी’ के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि गाने के एक हिस्से से कई लोगों, खासकर हरियाणा के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने या किसी बच्चे-महिला के बारे में गलत बात कहने का नहीं था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में बादशाह कहते नजर आए, “हेलो दोस्तों, मैं बादशाह। मेरा नया गाना ‘टटीरी’ रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल्स की वजह से जो मैसेज गया है, उससे कई लोगों को, खासकर मेरे अपने हरियाणा के लोगों को ठेस पहुंची है। सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरी बोली, खान-पान, रहन-सहन, पहचान सब हरियाणा से जुड़ी है। मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हरियाणवी हूं।”

उन्होंने आगे बताया, “हिप-हॉप जॉनर में लिरिक्स अक्सर प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। ये किसी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था और न मैं कभी ऐसा करूंगा। मैंने हमेशा हरियाणा के कल्चर और बोली को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है, लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो मैं तहे दिल से क्षमा मांगता हूं। मुझे हरियाणा का बेटा समझकर, अपना बेटा समझकर आप माफ करेंगे, ऐसी उम्मीद करता हूं।”

गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ
गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें सिमरन जगलन के साथ बादशाह ने परफॉर्म किया। हरियाणवी हिप-हॉप स्टाइल में बने इस ट्रैक के कुछ लिरिक्स और वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों के विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक, अश्लील और महिलाओं का अपमान बताया।

पंचकूला में बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए बादशाह को समन जारी किया है। पंचकूला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और गाने का वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया है। पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर की प्रक्रिया भी शुरू की है।


Leave a Reply