Latest news
जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश

India Living News

Hot News
You are currently viewing क्या एलन मस्क देंगे JIO से भी सस्ता 5G इंटरनेट !
Will Elon Musk provide 5G internet cheaper than JIO?

क्या एलन मस्क देंगे JIO से भी सस्ता 5G इंटरनेट !

नेशनल न्यूज़ : बीते दिनों पहले खबर आई थी कि जल्द ही भारतीय मार्केट में एलन मस्क की एंट्री होने वाली है। जिसके लिए भारतीय सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि जनवरी 2024 में एलन मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक के साथ भारत में सर्विस की शुरुआत कर देंगे। जिसके बाद जिओ के साथ एलन मस्क टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

अभी जियो के पास है 55 फीसदी मार्केट शेयर
जैसा कि आप सब जानते हैं कि साल 2016 के बाद से टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति आई है। जब से जियो ने अपनी फ्री सर्विस देने का ऐलान किया है। वोडाफोन, एयरटेल, आइडिया सभी कंपनियां पीछे रह गईं और नतीजा यह हुआ कि आज जिओ के पास 55 फीसदी मार्केट शेयर है। दूसरे नंबर पर एयरटेल है। वोडाफोन-आइडिया तो अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब जब मस्क आएंगे तो हो सकता है वो रिलायंस जिओ की स्ट्रैटेजी पर ही काम करते हुए नजर आएं।

कंपटीशन से ग्राहकों की आएगी मौज
वैसे भी एलन मस्क दुनिया के अमीर कारोबारी की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं, पैसों की कोई कमी कंपनी के पास है नहीं। इसलिए एक रिस्क तो मस्क लेना चाहेंगे। अगर ऐसा होता है तो भारतीय ग्राहकों के लिए तो मौज ही मौज है। क्योंकि जितना कंपटीशन इससे बढ़ेगा उतना ही फायदा यूजर्स को होगा।


Leave a Reply