Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Twitter ने भारत में 3 में से 2 ऑफिस किये बंद, अब सिर्फ बेंगलुरु ऑफिस में काम होगा
Twitter closed 2 out of 3 offices in India, now only Bengaluru office will work

Twitter ने भारत में 3 में से 2 ऑफिस किये बंद, अब सिर्फ बेंगलुरु ऑफिस में काम होगा

नई दिल्ली : खबर है कि Twitter ने शुक्रवार को भारत में 3 में से 2 ऑफिस बंद कर दिए हैं। ये दो ऑफिस दिल्ली और मुंबई के हैं। वहीँ बेंगलुरु में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑफिस पहले की तरह चलता रहेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की इंडियन टीम में अब केवल 3 एम्प्लॉई बचे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार ट्विटर की इंडिया टीम में जो 3 कर्मचारी बचे हैं ये सभी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। बेंगलुरु ऑफिस में वे कर्मचारी काम करेंगे जो सीधे अमेरिका ऑफिस में रिपोर्ट करते हैं और इंडिया टीम का हिस्सा नहीं हैं।

आपको बता दे नवंबर में एलन मस्क ने भारत में अपने 90% (करीब 200) स्टाफ को निकाल दिया था। एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल हेल्थ को सुधारने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं। मस्क 2023 के अंत तक ट्विटर को फाइनेंशियल रूप से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन जैसी कुछ सर्विस को मॉडिफाई भी किया है। भारत में इस सर्विस का मंथली सब्सक्रिप्शन 650 रुपए है।


Leave a Reply