Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू कश्मीर में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जम्मू कश्मीर में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

जम्मू – कश्मीर : खबर है कि जम्मू कश्मीर में मौसम फिर करवट बदलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 5 से 7 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। प्राप्त जानकारी अनुसार कश्मीर में 5 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।

मिली जानकारी मुताबिक लेह में बीती रात का पारा माइनस 4.0 और कारगिल में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.0, पहलगाम में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में साफ मौसम के बीच दिन का तापमान 19.2 और बीती रात का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान 29.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Leave a Reply