Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हुई संपन्न , शादी में पहुंचे ख़ास मेहमान
Raghav Chadha and Parineeti Chopra's marriage completed, special guests arrived at the wedding

राघव चड्‌ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी हुई संपन्न , शादी में पहुंचे ख़ास मेहमान

नेशनल न्यूज़ 24 सितम्बर : आज सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दाेपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची।

होटल ताज लेक पैलेस से दोपहर सेहराबंदी के बाद राघव चड्ढा की बारात होटल से लग्जरी बोट्स से लीला पैलेस पहुंची। सभी बोट्स को शाही अंदाज में सजाया गया।बारातियों का स्वागत पंजाबी और राजस्थानी अंदाज में किया गया।

खुशी के माहौल में बाराती जमकर नाचे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए। फेरे के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुईट तक पहुंचे।

शादी में क्रिकेटर हरभजन सिंह, आदित्य ठाकरे, मनीष मल्होत्रा , टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल व पंजाब के CM भगवंत मान ख़ास तौर पर पहुंचे।


Leave a Reply