Latest news
गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big News : तीन राज्यों में BJP को बहुमत , PM मोदी बोले-इस हैट्रिक ने 2024 की गारंटी दे दी
Lok Sabha Election 2024: BJP released the list of 195 candidates, PM Modi will contest elections from Varanasi.

Big News : तीन राज्यों में BJP को बहुमत , PM मोदी बोले-इस हैट्रिक ने 2024 की गारंटी दे दी

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में से तीन में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती है। इसको लेकर देशभर के भाजपाइयों में खुशी का माहौल है, वहीं प्रधानमंत्री भी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर जश्न में शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज तीनों राज्य में ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना जीती है। उन्होंने कहा कि आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है। उधर, यह बात भी उल्लेखनीय यह है कि इस जीत के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी और उनकी जन कल्याणकारी नीतियों को ही श्रेय दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के बाद बयान देते हुए कहा कि यह दर्शा रहा है कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन एवं विकास की राजनीति करने वाले में है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चुनाव परिणामों को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक ‘सशक्त कदम’ बताया और तीनों राज्यों के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।


Leave a Reply