अटारी (अमृतसर) : बीते लंबे समय तक बंद रहने के बाद भारत – पाकिस्तान के अटारी वाघा बार्डर पर नियमित बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुकवार शाम को फिर से शुरू होने की खबर प्राप्त हुई है । बता दे कि देश-विदेश से अमृतसर आने वाले पर्यटकों को अटारी वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीट द रिट्रीट सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दे कि 18 माह यानी 559 दिन बाद रिट्रीट सेरेमनी फिर से शुरू हुई तो अटारी वाघा बार्डर एक बार फिर से ‘वंदेमातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के घोष से गूंज उठा।