Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के DGP ने कहा – 72 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ लगी फोटो हटा ले वर्ना हो सकती है FIR
Big initiative of Punjab Police, 28 new cyber crime police stations will start soon.

पंजाब के DGP ने कहा – 72 घंटे के अंदर सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ लगी फोटो हटा ले वर्ना हो सकती है FIR

चंडीगढ़ 26 नवंबर (ब्यूरो) : पंजाब में सोशल मीडिया में हथियारों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस सख्त है। रोज ऐसे लोगों पर कार्रवाई व एफआइआर दर्ज की जा रही है जो सोशल मीडिया पर गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली तस्वीरों को डाल रहे हैं। वहीँ अब डीजीपी ने ट्वीट कर ऐसे लोगों को तीन दिन की मोहलत दी है।

डीजीपी गौरव यादव ने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हथियार के प्रदर्शन को लेकर अपलोड किसी भी तरह की फोटोज व वीडियो आदि कंटेट को 72 घंटे के भीतर खुद हटाने को कहा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्विटर हैंडल पर जारी इस ट्वीट में कहा है कि सीएम भगवंत मान द्वारा 3 दिन का समय देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

लोगों से अपील की गई है कि सभी लोग जिन्होंने इंटरनेट मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो अपलोड की हैं उन्हें निर्धारित समय के भीतर हटा लें। तीन दिन तक कोई सबंधित एफआइआर नहीं की जायेगी। बता दें, पंजाब में गन कल्चर पर रोक लगाने के लिए पुलिस एक्शन में है, लेकिन इसी बीच गलती से एक बच्चे पर भी एफआइआर कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।


Leave a Reply