Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री मोदी इस दिन करेंगे पंजाब का दौरा… बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी इस दिन करेंगे पंजाब का दौरा… बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

पंजाब : पंजाब में बाढ़ से आई त्रासदी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को राज्य के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह विशेष रूप से गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और पीड़ित परिवारों से सीधा संवाद भी करेंगे।

पंजाब इस समय जल संकट से जूझ रहा है। बीते कुछ सप्ताहों में राज्य के 23 जिलों में बाढ़ का कहर देखा गया है, जिससे 1900 से अधिक गांव पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। प्रशासन के अनुसार, अब तक 3.84 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। दर्दनाक बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में 48 लोगों की मौत हो चुकी है और चार से पांच लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी हैं। उनके इस दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त राहत पैकेज की भी घोषणा की जा सकती है। स्थानीय प्रशासन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति से राहत कार्यों को और गति मिलेगी तथा पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाई जा सकेगी।


Leave a Reply