Latest news
जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद?

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की AAP सरकार की कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानिए किन्हे मिला मंत्री पद
Division of portfolios among newly appointed ministers in Punjab, Harjot Bains new education minister in place of Meet Hair, read information

पंजाब की AAP सरकार की कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानिए किन्हे मिला मंत्री पद

चंडीगढ़ : पंजाब की AAP पार्टी की सरकार का 3 महीने बाद पहला कैबिनेट विस्तार हो गया है। बता दे कि इसमें हिंदू चेहरे के तौर पर अमन अरोड़ा और महिला मंत्री के तौर पर अनमोल गगन मान को जगह दी गई है। इसके अलावा कैबिनेट में 3 सिख मंत्री डॉ. इंदरबीर निज्जर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और फौजा सिंह सरारी शामिल किए गए हैं। 

बता दे कि सबसे पहले सुनाम से 2 बार के MLA अमन अरोड़ा ने शपथ ली। इसके बाद अमृतसर से विधायक डॉ. इंदरबीर निज्जर ने शपथ ली। इसके बाद फौजा सिंह सरारी, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अनमोल गगन मान ने शपथ ली। वहीँ अब मान सरकार में CM भगवंत मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो गई है। अभी भी 3 मंत्रियों के पद खाली हैं। जिन्हें अगले विस्तार में भरा जाएगा।

इन दिग्गजों को लगा झटका :-

वहीँ कैबिनेट विस्तार में दूसरी बार विधायक बनी प्रो. बलजिंदर कौर, सर्वजीत माणुके और प्रिंसिपल बुधराम को झटका लगा है। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। इसके अलावा राजपुरा से विधायक नीना मित्तल भी मंत्री पद के लिए जोर लगा रही थी लेकिन बात नहीं बनी।

 


Leave a Reply