Latest news
पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 1.63 करोड़ के गबन केस में लेडी SDM गिरफ्तार 24 घंटे मिलेगी मुफ्त बिजली ! घर की छत पर लगा लें ये छोटी सी चीज विंड टरबाइन? Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल -डीज़ल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता को महंगाई का झटक... रूपाशी कौड़ा ने 12th CBSE बोर्ड के रिजल्ट में 94% अंक हासिल कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया जालंधर में बालाजी की चौकी को लेकर माहौल गर्माया , लोगों ने रोड जाम कर लगाया धरना ,आज पहुंच रहे हैं क... MLA रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापिस देने की घोषणा , फेसबुक पर पोस्ट के बाद बढ़ी सियासी हलचल ਦਿ ਵਰਕਿੰਗ ਰਿਪੋਰਟਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਇੰਡੀਆ ਵਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਬਾਡੀ ਦੀ ਨਵੀਂ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रॉन सिंह का अचानक निधन, प्रशंसकों को गहरा सदमा PSEB 12वीं का परिणाम घोषित , 91.46 प्रतिशत छात्र हुए पास, मानसा की सुपनीत काैर बनीं टाॅपर CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास

India Living News

Hot News
You are currently viewing कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या

कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का हुआ मर्डर , चाकू से हुई हत्या

इंटरनेशनल न्यूज़ : कनाडा से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां विंडसर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का मर्डर कर दिया गया है।मूलरूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली 45 साल की नैन्सी YouTuber थीं और कई सालों से कनाडा के विंडसर में रहती थीं। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों की गतिविधियों की आलोचना करती थीं। पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखती थीं और कट्टरपंथी गतिविधियों की आलोचना करती थीं। नैंसी की हत्या ने लोगों को हैरान कर रख दिया है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार कनाडा में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ अपराध की घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं।

मिली जानकारी अनुसार चाकू के वार से घायल होने के बाद नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल नैन्सी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद भारतीय समुदाय में भी सनसनी फैल गई है। कनाडा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है। जालंधर के देओल नगर की रहने वाली नैन्सी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को दुश्मनों ने बहुत ही बेरहमी से मार डाला। उन्होंने कहा कि नैन्सी को लगातार धमकियां मिल रही थीं, लेकिन किसी ने भी उसकी सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया।

नैन्सी की मां ने बताया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती थी और कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बोलती थी। उनका आरोप है कि इसी वजह से कुछ लोग उससे दुश्मनी रखने लगे थे। उन्होंने कहा कि परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है और वे चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। परिवार ने भारत और कनाडा सरकार से भी मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके।


Leave a Reply