Latest news
भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन जालंधर में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग: मचा हड़कंप पंजाब में एसआईआर प्रक्रिया हुई पूरी : 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां

India Living News

Hot News
You are currently viewing कजाकिस्तान में विमान हुआ क्रैश , इस भयानक हादसे में 40 लोगों की मौत

कजाकिस्तान में विमान हुआ क्रैश , इस भयानक हादसे में 40 लोगों की मौत

वर्ल्ड न्यूज़ : बड़ी खबर है कि कजाकिस्तान के अकताऊ शहर में एक यात्री विमान बुधवार को क्रैश हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस विमान में हवा में ही उस वक्त आग लग गई, जब वह हवा से जमीन की ओर आ रहा था। इस भयानक हादसे में विमान में सवार 72 लोगों में से 40 लोगों की मौत की बात बताई जा रही हैं। वहीं 32 लोग घायल हालत में जिंदा निकाले गए हैं। विमान के हादसे के वक्त की वीडियो और तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि अगर पायलट ने बहादुरी और समझबूझ ना दिखाई होती तो मरने वालों की संख्या और ज्यादा हो सकती थी। ऐसा भी हो सकता था कि विमान में सवार सभी लोगों की जान इस हादसे में चली जाती।

क्रैश की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट के मुताबिक, घने कोहरे की वजह से विमान को डाइवर्ट कर दिया गया था। हादसे से पहले के कुछ फुटेज में वीडियो में विमान को तेजी से नीचे की ओर आते देखा गया था विमान को जैसे ही लैंड करने की कोशिश की गई, वो आग के गोले में तब्दील हो गया। इस भीषण हादसे में करीब 32 लोग बाल-बाल बचे हैं।

रूसी समाचार एजेंसी के मुताबिक, हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुई अजरबैजान एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या J2-8243 बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के ग्रोजनी की ओर जा रही थी।


Leave a Reply