Latest news
जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया भूत भगाने के बहाने NRI युवती से होटल के कमरे में अश्लील हरकत गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन

India Living News

Hot News
You are currently viewing MLA SUSHIL RINKU की गाड़ी का हुआ भयानक हादसा , नवांशहर के पास ट्रैक्टर-ट्राली से गाड़ी की टक्कर हुई
Punjab government cuts security of MP Sushil Rinku

MLA SUSHIL RINKU की गाड़ी का हुआ भयानक हादसा , नवांशहर के पास ट्रैक्टर-ट्राली से गाड़ी की टक्कर हुई

नवांशहर ( अनुराग ): MLA SUSHIL RINKU की गाड़ी का हुआ भयानक हादसा। जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू चंडीगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वह जालंधर से चंडीगढ़ जा रहे थे। नवांशहर के पास उनकी फार्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि नवांशहर से निकलते ही गांव जड़ाला के पास अचानक सामने एक ट्रैक्टर-ट्राली आ गई और उनकी कार उससे जा टकराई।

हादसे में विधायक सुशील रिंकू, उनके गनमैन विक्रम और ड्राइवर विकी को चोटें आई हैं। सभी को नवांशहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राहत की बात है कि विधायक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।जानकारी के अनुसार सुशील रिंकू गाड़ी की फ्रंट सीट पर बैठे थे और सीट बेल्ट लगाई हुई थी। इस कारण काफी बचाव हो गया।

विधायक सुशील रिंकू नवांशहर से जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं। अस्पताल में उनके सभी तरह के टेस्ट और एक्स-रे कर लिए गए हैं। नवांशहर में उनका हाल जानने उनकी पत्नी पार्षद सुनीता रिंकू, मेजर सिंह, और डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की भी पहुंचे थे।

 

 

 

source link


Leave a Reply