Latest news
चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई जालंधर में 10वीं मंजिल से गिरी लड़की , हुई दर्दनाक मौत जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

India Living News

Hot News
You are currently viewing PAP चौक पर पंजाब सफाई फेडरेशन ने लगाया धरना , हाईवे पर लगा लंबा जाम
Punjab Safai Federation staged a sit-in at PAP Chowk- long jam on the highway

PAP चौक पर पंजाब सफाई फेडरेशन ने लगाया धरना , हाईवे पर लगा लंबा जाम

जालंधर : महानगर जालंधर में PAP चौक पर पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन और फायर-ब्रिगेड यूनियन के सदस्य धरने पर बैठ गए। जिस कारण जालंधर-लुधियाना हाईवे और जालंधर-अमृतसर हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीँ हाईवे जाम की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है। उनकी मांगे लंबे समय से पेंडिंग है। हर बार मीटिंग के बाद उन्हें आश्वासन मिलता है। लेकिन धरना खत्म होने के बाद न कोई अधिकारी उनसे बात करता है न ही कोई नेता उनके पास आता है।

वहीँ धरने पर बैठे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने कहा कि वह कच्चे कर्मचारी है। जब भी कहीं आगजनी की घटना होती है तो उन्हें नहीं पता होता की वे जिंदा लौटेंगे या नहीं। इतना रिस्क होने के बावजूद सरकार उन्हें पक्का नहीं कर रही है।


Leave a Reply