Latest news
पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत

India Living News

Hot News
You are currently viewing विधायक रमन अरोड़ा व AAP नेता दिनेश ढल्ल ने बल्टन पार्क जाकर पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का करवाया हल
MLA Raman Arora and AAP leader Dinesh Dhal went to Balton Park and got the problems of firecracker traders resolved.

विधायक रमन अरोड़ा व AAP नेता दिनेश ढल्ल ने बल्टन पार्क जाकर पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का करवाया हल

जालंधर :  : सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता दिनेश ढल्ल बल्टन पार्क में सजी पटाखा मार्केट के व्यापारियों से मिलने गए। इस दौरान पटाका व्यापारियों ने विधायक रमन अरोड़ा को तीन बड़ी समस्याओं से अवगत करवाया। व्यापारियों ने विधायक रमन अरोड़ा को फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ट्रैफिक समस्या एवँ एंबुलेंस गाड़ी जैसी समस्याओं के बारे में बताया कि यहां पर यह तीनों समस्याओं का समाधान हो जाए तो लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने तुरंत एक्शन में आकर इन तीनों समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारियों को फोन करके समस्याओं को हल करवाया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कहा की नगर निगम यहां साफ-सफाई फायर बिग्रेड आदि के पुख्ता इंतजाम करेगी। और विधायक ने पटाखा व्यापारियों से कहा कि अगर आपको किसी प्रकार की भी परेशानी हो या कोई तंग करता है। वह सीधे मेरे से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं भी एक व्यापारी हूं और मैं हमेशा अपने व्यापारी भाइयों के साथ खड़ा हूं। इस दौरान दुकानदारों ने विधायक रमन अरोड़ा एवँ आप नेता दिनेश ढल्ल का आभार जताते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।


Leave a Reply