Latest news
पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व सीएम मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप जालंधर में अब ट्रैफिक लाइट खुद तय करेगी सिगनल्स की टाइमिंग , 42 चौक होंगे स्मार्ट जालंधर के देवी तालाब मंदिर में दो गुट हो गए आमने-सामने, पत्थरबाजी से मची भगदड़ फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने दी चेतावनी, कहा- उनकी मांगें न मानी गई तो कल 12 बजे के बाद कर देंगे चक्का जाम
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने दी चेतावनी, कहा- उनकी मांगें न मानी गई तो कल 12 बजे के बाद कर देंगे चक्का जाम

चंडीगढ़ : आपको बता दे कि पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। वहीँ यूनियन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 18 मई दोपहर 12 बजे के बाद से राज्य में बसें नहीं चलेंगी करेंगे चक्का जाम ।

वहीँ यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, बलजीत सिंह गिल, कैशियर बलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का हल निकालने के बजाय धक्केशाही करने में लगी है।

वहीँ रेशम सिंह ने बताया कि 18 मई से बसें न चलाने की घोषणा इसलिए की गई है, क्योंकि कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों की ओर से गलत फैसले लिए जा रहे हैं, जिनमें ज्यादा सवारियां होने पर बसों को न रोकना, लांग रूट पर बिना कहीं रुके चलना। इसके अलावा उन्होंने कहा कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर आगामी 28 और 29 मई को विधायकों को मांग पत्र दिए जाएंगे।

वहीँ यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सामान काम सामान वेतन लागू करवाना, वर्कशाप कर्मचारियों को रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर सरकारी छुट्टियों को लागू करवाना, स्किल हाई स्किल पे स्केल लागू करना, एडवांस बुकरा डाटा एंट्री आपरेटर और नए बहाल किए पीआरटीसी और पनबस के कर्मचारियों 2500 प्लस 30 फीसद बढ़ोतरी लागू की जाए।

 


Leave a Reply