Latest news
खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस शादियों में बजाएगी बैंड, अब आप भी करवा सकता है बुकिंग
Punjab Police will play band in weddings, now you can also get booking done

पंजाब पुलिस शादियों में बजाएगी बैंड, अब आप भी करवा सकता है बुकिंग

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के बैंड आपको गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व सरकारी कार्यक्रम में गूंजते सुनाई देते होंगे पर किसी घरेलू समागम या विवाह फंक्शन में भी पंजाब पुलिस का बैंड की आवाज सुनाई दे तो आप हैरान हो जायेगे। पर अब मुक्तसर पुलिस की और से अब शहरवासियों के घरों समागम में मुक्तसर पुलिस का बैंड बुक करवाने की बात कही है।

अब कोई भी सरकारी या निजी व्यक्ति पुलिस का बैंड बुक करवा सकता है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में सरकारी कर्मचारियों के लिए 1 घंटे की बुकिंग के लिए 5 हजार रुपये चार्ज रखा गया है। जबकि प्राइवेट कर्मचारियों व आम लोगों के लिए अब यह बैंड 1 घंटे की बुकिंग के लिए 7 हजार रुपये चार्ज रखा गया है। यही नहीं प्रति घंटा के हिसाब से सरकारी कर्मियों से 2500 रुपये तथा आम लोगों से 3500 रुपये चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन से समारोह स्थल तक जाने के लिए गाड़ी का खर्च 80 रुपये प्रति किलोमीटर भी वसूला जाएगा। बैंड बुकिंग करवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस लाइन के अलावा मोबाइल नंबर 80549-42100 पर संपर्क किया जा सकता है।


Leave a Reply