Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के इस ज़िले में स्मार्ट मीटरों का तीखा विरोध
Violent opposition to smart meters in this district of Punjab

पंजाब के इस ज़िले में स्मार्ट मीटरों का तीखा विरोध

पंजाब (संगरूर ) : खबर मिली है कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा गांव खनौरी में चिप वाले 10 स्मार्ट मीटर उतार कर पावरकॉम को वापिस कर दिये गये हैं। बता दे यूनियन द्वारा पहले भी 4 मीटर उतार कर विभाग को वापिस किए जा चुके हैं। बता दें कि भाकियू ने ऐलान किया है कि वह गांवों और शहरों में चिप वाले मीटर नहीं लगाने देंगे। भाकियू के एक आगु का कहना है कि कई घरों के मीटर खराब होने पर लोगों द्वारा नए मीटर लगाने के लिए पावरकॉम को अपील की गई थी। अब पावरकॉम द्वारा मीटर के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिसका यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बिना लोगों की सहमति के चुपके से मीटर लगा कर चले जाते हैं।

भाकियू आगु ने कहा कि विभाग स्मार्ट मीटर लगाने का कारण बिजली चोरी को रोकना बता रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि कॉरपोरेट घरानों को इसका फायदा पहुंचना है। वहीं पावरकॉम के ओ.सी.डी. ने कहा कि लोगों की सहमति के बाद ही स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया गया है। इनमें रिचार्ज की व्यवस्था नहीं है। अब तक 500 से ज्यादा मीटर लगाए जा चुके हैं। भाकियू लोगों को बहला-फ़ुसला कर मीटर उतार रही है, जो सही नहीं है।


Leave a Reply