Latest news
पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब पुलिस दिल्ली से हुई रवाना, कल मानसा कोर्ट में करेगी पेश
Punjab Police leaves Delhi for gangster Lawrence Bishnoi, will present in Mansa court tomorrow

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब पुलिस दिल्ली से हुई रवाना, कल मानसा कोर्ट में करेगी पेश

चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि सिद्धू मूसावाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया जा रहा है। बता दे कि तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस को पटियाला हाउस कोर्ट की इजाजत के बाद पंजाब पुलिस ने पहले कस्टडी में ले लिया था। इसके बाद कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दिया। वहीँ अब कड़ी निगरानी में लॉरेंस को बुलेट प्रूफ गाड़ी में पंजाब के मानसा लाया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस की टीम लॉरेंस को दिल्ली से लेकर रवाना हो चुकी है। लॉरेंस से अब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ होगी। बता दे कि मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने ही इसकी जिम्मेदारी ली थी।

प्राप्त जानकारी मुताबिक पंजाब पुलिस दिल्ली में 2 बुलेट प्रूफ गाड़ी और भारी सिक्योरिटी लेकर पहुंची है। इसके अलावा 50 अफसर लॉरेंस को लाने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी अनुसार पंजाब पुलिस ने वीडियो कैमरा भी रखा है और लॉरेंस को ले जाने की वीडियो रिकॉर्डिंग की बात की है। वहीँ पंजाब पुलिस ने कहा कि लॉरेंस की सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है। गाड़ियों में कैमरे लगे हैं और पुलिस कर्मियों के पास आधुनिक हथियार हैं।


Leave a Reply