Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर रैली में दिया नवां पंजाब का संकल्‍प, बोले – डबल इंजन की सरकार करेगी विकास
Prime Minister Narendra Modi gave the resolution of new Punjab in Jalandhar rally, said - double engine government will develop

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर रैली में दिया नवां पंजाब का संकल्‍प, बोले – डबल इंजन की सरकार करेगी विकास

जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आज जालंधर के पीएपी ग्राउंड में भाजपा गठबंधन की रैली को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे। यहाँ उन्‍होंंने नवां पंजाब का नारा दिया और कहा कि नवा पंजाब भाजपा दे नाल। उन्होंने कहा पंजाब में अब डबल इंजन की सरकार से विकास होगा और बदलाव होगा। वहीँ उन्‍होंने बोले सो निहाल के घोष से अपना भाषण शुरू किया। बता दे कि अपने संबोधन के दौरान मोदी बोले मैं जालंधर के देवी तालाब मंदिर में माता जी के दर्शन करने जाना चाहता था, लेकिन यहां की पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर लिये। ये हालत है पंजाब में प्रशासन का। वहीँ उन्‍होंने पंजाब के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मोदी बोले पंजाब से मेरा खास लगााव है।

प्रधान मंत्री बोले मैं आश्वासन देना चाहता हू कि पंजाब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नशामुक्ति के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। PM मोदी ने कहा कि भाजपा के राज में बिना खौफ के कारोबार होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा सरकार बिना भेदभाव पक्के मकान बना कर दे रही है। राशन दे रही है। उन्होंने कहा 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जमा हुआ है। उन्होंने कहा हमने पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है।

PM मोदी ने कांग्रेस पर हमले बोलते हुए कहा, आपस में लड़ने वाले स्थिर सरकार दे पाएंगे और विकास कर पाएंगे क्या। उन्होंने कहा हम जब अकाली दल के साथ थे, तो हमने अपनी छोटी भूमिका स्वीकार की। हालाँकि उस समय हमारे साथ अन्यााय हुआ। बादल साहब (प्रकाश सिंह बादल) ने अपने बेटे को डिप्टी सीए बनाया। हमने आपत्ति नहीं जताई। मोदी बोले भाजपा ही पंजाब का कल्याण करा सकती है। आयो पंजाब को हम मिल कर आगे बढ़ाएंगे।

वहीँ रैली में पंंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्‍त) के प्रधान सुखदेव सिंह ढींंडसा सहित अन्‍य नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया।इनके अलावा रैली में सूफी गायक व सांसद हंसराज हंस, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भाजपा नॉर्थ के उम्मीदवार केडी भंडारी, पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय राज्‍यमंंत्री सोम प्रकाश, सरबजीत सिंह मक्कड़, मनोरंजन कालिया सुरेंद्र महे भी मौजूद रहे।

 


Leave a Reply