Latest news
21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब पुलिस और BSF ने जॉइंट ऑपरेशन में हेरोइन के 29 पैकेट किए जब्त
Punjab Police and BSF seize 29 packets of heroin in joint operation

पंजाब पुलिस और BSF ने जॉइंट ऑपरेशन में हेरोइन के 29 पैकेट किए जब्त

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने BSF के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन करके सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करों के नेटवर्क को तोड़ा है। इस दौरान पुलिस ने एक फौजी व उसके साथी को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। इस दौरान कुल 29 पैकेट हेरोइन के जब्त किए गए हैं। जिन्हें जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पठानकोट में सिपाही के पद पर तैनात सेना के 26 वर्षीय जवान को उसके सहयोगी महलम जिला फाजिल्का निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से हुंडई वर्ना कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी अपनी कार में हेरोइन की खेप लेकर जा रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह खेप पाकिस्तान से तस्करों ने पाइप की मदद से भेजी थी। जिसे वह सरहद से उठाकर आगे ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक्स का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है।


Leave a Reply