Latest news
CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप जालंधर के सनप्रीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांधी थी पटियाला शाही पगड़ी नेपाल में भूकंप के झटके ; 5.0 तीव्रता के भूकंप से लोगों में फैली दहशत अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों ने किया हमला , हुई मौत भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में शिफ्ट किया जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के SIR 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयो...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के किसानों ने शंभू बार्डर पर बेरिकेट्स तोड़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौशारें की , ट्रैक्‍टी ट्रालियों में आगे बढ़े
Punjab peasants break barricades on Shambhu border, police release tear gas shells and showers of water, proceed in tractor trolleys

पंजाब के किसानों ने शंभू बार्डर पर बेरिकेट्स तोड़े, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौशारें की , ट्रैक्‍टी ट्रालियों में आगे बढ़े

चंडीगढ़ (सनी ): दिल्‍ली जाने पर पंजाब के किसानों ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बार्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेट्स तोड़ दिए हैं। इससे पुलिस और किसानों के बीच टकराव पैदा हो गया। बाद में पुलिस ने किसानों को पैदल आगे बढ़ने की अनुमति दे दी। पुलिस ने वाहनों में किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीें तो किसान उग्र हो गए और वहां रखे पत्‍थरों , बेरिकेट्स आदि को पास की नदी में फेंकना शुरू कर दिया और हरियाणा पुलिस द्वारा खड़े किए ट्रक व टिप्‍पर को हटाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से पानी की बौछार की।

बाद में आंदोलनकारी किसान शंभू बैरियर क्रॉस करने में सफल हो गए। हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गए। हरियाणा की सीमा में अब तक 50 से अधिक ट्रैक्‍टर ट्रालियों में किसानों आगे बढ़ चुके हैं। यहां इन्हें रोकने के लिए आगे भी हरियाणा पुलिस मुस्तैद है। दोनों पक्षों में कशमकश जारी है। संगरूर में खनौरी बार्डर पर भी किसान काफी संख्‍या में पहुंचे और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हरियाणा के डबवाली में भी दोनों राज्‍यों की सीमा पर काफी संख्‍या में किसान पहुंचे हैं, लेकिन बार्डर सील हाेने की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

 

source link


Leave a Reply