Latest news
सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल फ्रांस में प्लेन क्रैश , 11 लोगों की मौत खड़ी कार में बैठा था 25 साल का युवक, अचानक Airbag खुलने से गई जान पंजाब में मीटर रीडर्स की हड़ताल, घरेलू उपभोक्ताओं की बड़ी परेशानी मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब को मिली दो वंदे भारत ट्रेन , आसान हुआ अमृतसर से दिल्‍ली का सफर
Punjab gets two Vande Bharat trains, journey from Amritsar to Delhi becomes easier

पंजाब को मिली दो वंदे भारत ट्रेन , आसान हुआ अमृतसर से दिल्‍ली का सफर

पंजाब : पंजाब के लोगों को नए साल पर तोहफा मिला है।प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार में चलने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों के साथ अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई। बता दें कि पंजाब के अमृतसर से नई वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के रवाना हो गई है। जिसे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी और जालंधर कैंट स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रुकेगी।

ट्रेन के शुरू होने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि सभी तरफ विकास की रफ्तार काफी तेजी चल रही है। पंजाब की जनता को प्रधानमंत्री की तरफ से बहुत बड़ी सौगात मिली है जिससे हर वर्ग को फायदा मिलेगा।

बता दे 2 वंदे भारत ट्रेन हरियाणा-पंजाब को मिली हैं। इनमें से एक गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर हरियाणा-पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चक्कर लगाएगी।

वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से दिल्ली तक पहुंचने में 5.45 घंटे का सफर तय करेगी। ब्यास, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना और अंबाला कैंट पर इस ट्रेन के स्टॉपेज बनाए गए हैं। वंदे भारत ट्रेन का स्वर्ण शताब्दी से ज्यादा किराया है, जबकि समय का फर्क सिर्फ 25 मिनट का है। स्वर्ण शताब्दी भी अमृतसर से दिल्ली के लिए पसंदीदा ट्रेन है। जिसमें आम लोगों के साथ साथ व्यापारी वर्ग सफर करता है।


Leave a Reply