चंडीगढ़ : बड़ी खबर है कि पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शनिवार को अपनी टीम के साथ सुबह ही दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार यहां उन्होंने GST और टैक्स चोरी करने वाले 16 ट्रक पकड़े। फिर इनपर कार्यवाही करते हुए इन ट्रकों के मालिकों को कुल 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। बता दे चीमा द्वारा जिन ट्रकों को पकड़ा गया, उनके ड्राइवर उनसे मांगे गए संबंधित दस्तावेज और बिल नहीं दिखा सके। इस कारण प्राथमिक चरण पर ट्रक मालिकों को जुर्माना लगाया गया है।